रूस में सबसे लोकप्रिय पेशा क्या है?
रूस के हायर स्कूल ऑफ़ इकोनोमिक्स के उपकुलपति सिर्गेय रोषिन ने तास समाचार समिति को बताया कि सबसे ज़्यादा रूसी लोग ड्राइवर का काम करते हैं।
रोषिन ने कहा कि रूस में आजकल 7 प्रतिशत लोग ड्राइवर के रूप में काम करते हैं। इस तरह यह रूस का सबसे मशहूर पेशा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस भौगोलिक रूप से एक बहुत बड़ा देश है और वहाँ आवागमन के लिए परिवहन की समस्या ही एक प्रमुख समस्या है। इसलिए रूस में हमेशा ड्राइवरों की बड़ी माँग रहती है।
सिर्गेय रोषिन के अनुसार, सेल्समैन या सेल्सगर्ल का पेशा रूस में दूसरा सबसे लोकप्रीय पेशा कहा जा सकता है।
इसके अलावा जैसाकि रूस के श्रम मन्त्रालय ने जानकारी दी है कि सन् 2017 में रूस में वैज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाले विशेषज्ञों की भी बड़ी माँग है।