Мы в Telegram
Добавить новость
103news.com
World News in Hindi
Декабрь
2016

सीरिया में हैलाब (अलेप्पो) को मुक्त कराने के बाद अब आगे क्या होगा?

उन्होंने बताया कि अब आतंकवादी गिरोह के जो सदस्य हैलाब में बाक़ी बच गए हैं, वे वहाँ बनाए गए मानवीय गलियारे से होकर हैलाब के मुक्त कराए गए मौहल्लों को छोड़कर जा रहे हैं।

इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवादियों से हैलाब की मुक्ति का मतलब यह नहीं है कि सीरिया में गृह-युद्ध ख़त्म हो गया है और आगे आपसी टकराव नहीं होगा।

विताली चूरकिन ने कहा — यह कहना बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना होगा कि सीरिया में संकट ख़त्म हो गया है या ख़त्म होने के कगार पर पहुँच गया है। अभी सीरिया में पूर्ण शान्ति की स्थापना होने तक बड़ा लम्बा रास्ता पार करना है, लेकिन हमारी इच्छा है कि सीरिया में स्थिति सुधर जाए और पिछले साल दिसम्बर में पारित प्रस्ताव के अनुसार काम होने लगे। इस प्रस्ताव में कहा गया था कि सीरिया का नया संविधान बनाया जाना चाहिए और अन्तरराष्ट्रीय नियन्त्रण में सीरिया में चुनाव कराए जाने चाहिए।

रक्षा खर्च की दृष्टि से रूस को पीछे छोड़ भारत दुनिया के 5 प्रमुख देशों में शामिल

विताली चूरकिन ने कहा — इसके अलावा पूरे देश का पुनर्निर्माण करने की भी ज़रूरत है। छह साल तक चले गृह-युद्ध के बाद पूरा देश ही बरबाद हो गया है। उसे फिर से बहाल करना ज़रूरी है।

राजनीतिक क़दम

अब हैलाब (अलेप्पो) को आतंकवादी गिरोहों से मुक्त कराने के बाद रूस यह कोशिश करेगा कि सीरिया के संयमित विपक्ष और सीरिया की सरकार के बीच समझौता करने के लिए बातचीत शुरू हो जाए और इस नई बातचीत में सीरिया के भविष्य पर दोनों पक्ष मिलकर विचार-विमर्श करें।

’गज़ेता डॉट रू’ नामक रूसी डिज़िटल समाचार-पत्र के सैन्य-समीक्षक और भूतपूर्व कर्नल मिख़ाइल ख़दर्योनक ने रूस-भारत संवाद से बातचीत करते हुए कहा — सीरियाई सेना ने हैलाब पर जीत हासिल करके वास्तव में सीरियाई विद्रोहियों से उनकी भावी राजधानी को ही छीन लिया है। अब इस बात की पूरी सम्भावना है कि उन ताक़तों के साथ सीरिया में संकट के शान्तिपूर्ण समाधान के लिए बातचीत शुरू की जाए, जो फ़ैसले कर सकती हैं।

लेकिन सबसे पहले रूस  — उन्होंने कहा — हैलाब (अलेप्पो) के आम नागरिकों की सुरक्षा करने और इस सुरक्षा को आगे भी बनाए रखने के लिए क़दम उठाएगा।

सेना क्या कर रही है

रूसी समाचारपत्र ’इज़्वेस्तिया’ (ख़बरें) के सैन्य-समीक्षक अलिक्सेय राम्म ने रूस-भारत संवाद से कहा — रूस की सेना के सौ से ज़्यादा विस्फोट विशेषज्ञों ने हैलाब (अलेप्पो) नगर में आतंकवादियों द्वारा लगाए गए बमों और बारुदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है।

पालमीरा पर फिर से ’इरा’ का कब्ज़ा — सीरियाई सेना की हार या रणनीतिक ग़लती?

उन्होंने कहा — रूस का रक्षा मन्त्रालय भी अब बड़े पैमाने पर हैलाब के युद्ध-पीड़ित आम नागरिकों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराना शुरू कर देगा। आतंकवादियों के चंगुल से मुक्ति पाने के बाद आज लोगों को कपड़ों, दवाइयों और खाद्य-पदार्थों की बेहद ज़रूरत है। अब रूसी सैनिक हैलाब के निवासियों को ये सब कुछ उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।

अलिक्सेय राम्म ने आगे कहा — इस समय यह भी ज़रूरी है कि हैलाब पर सीरियाई सेना का नियन्त्रण बना रहे। आतंकवादी फिर से हैलाब पर कब्ज़ा न कर पाएँ। इसलिए हैलाब में लोगों के आवागमन के लिए ’पास’ व्यवस्था लागू करनी होगी। अपना पास दिखाकर ही लोग शहर में आ-जा सकेंगे।

यह भी हो सकता है कि सीरियाई सेना हैलाब की सुरक्षा करने के लिए उसे चारों तरफ़ से घेर ले और शहर में घुसने के सभी रास्तों पर कड़ी जाँच की जाने लगे।

लेकिन भूतपूर्व कर्नल मिख़ाइल ख़दर्योनक का माना है कि सीरियाई सेना के लड़ाकू दस्तों को अब हैलाब से हटाकर सशस्त्र आतंकवादियों से युद्ध करने के लिए पालमीरा भेज दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पालमीरा पर इसी हफ़्ते आतंकवादियों ने फिर से कब्ज़ा कर लिया है।

युद्ध के नए मोर्चे

रूसी वायुसेना की कमान हैलाब के तुरन्त बाद सीरिया के तीसरे बड़े नगर दैर-एज़-ज़ोर को आतंकवादियों से मुक्त कराने के लिए तैयारियाँ कर रही थी।

मोसुल और हैलाब में से किस जगह लड़ाई ठीक तरह से हो रही है?

लेकिन आतंकवादी गिरोह ’इस्लामी राज्य’ (इरा) के 4 हज़ार से ज़्यादा आतंकवादियों ने पालमीरा शहर से सीरियाई सेना को पीछे ढकेल कर पालमीरा पर फिर से कब्ज़ा कर लिया और रूस के रक्षा मन्त्रालय की दैर-एज़-ज़ोर नगर को आतंकवादियों से मुक्त कराने की सारी योजना धरी की धरी रह गई।

रूसी समाचारपत्र ’इज़्वेस्तिया’ (ख़बरें) के सैन्य-समीक्षक अलिक्सेय राम्म ने रूस-भारत संवाद से कहा — अब रूसी जनरलों को फिर से नए सिरे से युद्ध की रणनीति बनानी होगी और रूसी सेना की कमान को यह फ़ैसला करना होगा कि इस इलाके को आतंकवादियों से कैसे पूरी तरह से छुड़ाया जाए। पालमीरा को आतंकवादियों के कब्ज़े में छोड़कर दैर-अज़-ज़ोर पर हमला करना बेवकूफ़ी होगी क्योंकि ’इरा’ के 4000 आतंकवादी पीछे ही छूट जाएँगे।

उन्होंने कहा — पालमीरा पर फिर से कब्ज़ा करके आतंकवादियों ने पालमीरा के पश्चिम मे बने सैनिक हवाई-अड्डे ’दीयाज़’ पर भी कब्ज़ा कर लिया है। दैर-एज़-ज़ोर में सफल सैन्य कार्रवाई करने के लिए यह ज़रूरी है कि हैलाब (अलेप्पो) के साथ-साथ पालमीरा भी सीरियाई सेना के नियन्त्रण में हो। तभी ’इस्लामी राज्य’ (इरा) के आतंकवादियों को चारों तरफ़ से घेरा जा सकेगा और पीछे से भी अपनी सुरक्षा की जा सकेगी। तभी दैर-एज़-ज़ोर को आतंकवादियों से मुक्त कराया जा सकेगा।

अलिक्सेय राम्म ने रूस-भारत संवाद से कहा — अब आगे की योजनाएँ बनाते हुए यह समझना भी ज़रूरी है कि सीरिया सम्बन्धी पश्चिमी देशों के गठजोड़ के साथ सीरिया के सैन्य-राजनीतिक रिश्ते किस तरह के होने चाहिए।

अमरीका के साथ सहयोग

रूस की विज्ञान अकादमी के अमरीका और कनाडा अध्ययन केन्द्र के उपनिदेशक और रूसी सेना के भूतपूर्व मेजर-जनरल पाविल ज़लतर्योफ़ ने उम्मीद व्यक्त की कि जेम्स मेटिस अमरीका के नए रक्षामन्त्री बनेंगे, जिन्होंने कभी अमरीका द्वारा अफ़ग़ानिस्तान में चलाए गए सैन्य अभियान की कमान सम्भाली थी। अब रूस के रक्षा मन्त्रालय को सीरिया में चलाए जा रहे अपने सैन्य-अभियान के लिए जेम्स मेटिस के साथ ही पारस्परिक सहयोग करना पड़ेगा।

पाविल ज़लतर्योफ़ ने कहा — जेम्स मेटिस काफ़ी व्यावहारिक और युद्ध के मामले में काफ़ी अनुभवी आदमी हैं, जो सीरिया सम्बन्धी पश्चिमी गठबन्धन की नीतियों को नए ढंग से लागू करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अब पश्चिम के साथ हमारा सैनिक सहयोग काफ़ी बढ़ जाएगा और ऐसा सिर्फ़ राजनीतिक भावना से ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उसमें कहीं न कहीं मैत्री-भाव भी शामिल होगा।

रूसी समाचारपत्र ’इज़्वेस्तिया’ (ख़बरें) के सैन्य-समीक्षक अलिक्सेय राम्म ने रूस-भारत संवाद से कहा — यह सैनिक सहयोग वैसा ही हो सकता है, जैसे 2001 में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की सैन्य-कार्रवाई शुरू होने के दौर में किया गया था, जब हमारे दो देश अफ़ग़ानिस्तान के विभिन्न इलाकों में सक्रिय आतंकवादियों के बारे में सारी ख़ुफ़िया जानकारी आपस में एक-दूसरे को दिया करते थे।

अलिक्सेय राम्म ने कहा — मुझे ऐसा नहीं लगता की सीरिया में चलाए जा रहे अभियान से जुड़ी योजनाएँ भी हम मिलकर बनाएँगे, लेकिन अब हम एक-दूसरे के काम में बाधा नहीं पहुँचाएँगे। यह भी हो सकता है कि स्थिति पूरी तरह से बदल जाए और अमरीका उत्तएरी इराक में आतंकवादी गिरोह ’इस्लामी राज्य’ के सफ़ाए की ज़िम्मेदारी ले ले और हम सीरिया में ’इस्लामी राज्य’ के आतंकवादी दस्तों को ख़त्म करने की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले लें।

एस-400 की ख़रीद करके भारत की हवाई प्रतिरक्षा क्षमता काफ़ी बढ़ जाएगा





Губернаторы России
Москва

Собянин: В ТиНАО в программу реновации включили 268 домов





Москва

Творческие способы использования мозаики из стекла в садовом дизайне


Губернаторы России

103news.net – это самые свежие новости из регионов и со всего мира в прямом эфире 24 часа в сутки 7 дней в неделю на всех языках мира без цензуры и предвзятости редактора. Не новости делают нас, а мы – делаем новости. Наши новости опубликованы живыми людьми в формате онлайн. Вы всегда можете добавить свои новости сиюминутно – здесь и прочитать их тут же и – сейчас в России, в Украине и в мире по темам в режиме 24/7 ежесекундно. А теперь ещё - регионы, Крым, Москва и Россия.

Moscow.media
Москва

Сергей Собянин. Главное за день



103news.comмеждународная интерактивная информационная сеть (ежеминутные новости с ежедневным интелектуальным архивом). Только у нас — все главные новости дня без политической цензуры. "103 Новости" — абсолютно все точки зрения, трезвая аналитика, цивилизованные споры и обсуждения без взаимных обвинений и оскорблений. Помните, что не у всех точка зрения совпадает с Вашей. Уважайте мнение других, даже если Вы отстаиваете свой взгляд и свою позицию. 103news.com — облегчённая версия старейшего обозревателя новостей 123ru.net.

Мы не навязываем Вам своё видение, мы даём Вам объективный срез событий дня без цензуры и без купюр. Новости, какие они есть — онлайн (с поминутным архивом по всем городам и регионам России, Украины, Белоруссии и Абхазии).

103news.com — живые новости в прямом эфире!

В любую минуту Вы можете добавить свою новость мгновенно — здесь.

Музыкальные новости

Полина Гагарина

Актриса Самбурская заступилась за сыгравшую в «Красных линиях» певицу Гагарину




Спорт в России и мире

Алексей Смирнов – актер, которого, надеюсь, еще не забыли

В ОЭЗ «Технополис Москва» выпущена серия автомобилей для участия в чемпионате кольцевых гонок

Эксперт Президентской академии в Санкт-Петербурге о развитии спорта в селах Чукотки

Эксперт Президентской академии в Санкт-Петербурге о спорте и ежедневных здоровых привычках


Людмила Самсонова

Самсонова с «баранкой» разгромила Хаддад-Майю и вышла в полуфинал турнира в Страсбурге



Новости Крыма на Sevpoisk.ru


Москва

Резидент ОЭЗ «Технополис Москва» выпустил серию автомобилей для кольцевых гонок



Частные объявления в Вашем городе, в Вашем регионе и в России