रूस-भारत रिश्तों की शुरूआत कैसे हुई थी?
भारत और रूस के बीच राजनयिक सम्बन्धों की कहानी दूसरे विश्व युद्ध की समाप्ति के समय से शुरू होती है। उस समय भारत का स्वाधीनता संग्राम अपने अन्तिम चरण में था। जर्मन फ़ासीवाद के ऊपर मित्र राष्ट्रों की विजय में सोवियत संघ का काफी बड़ा योगदान होने के कारण अन्तरराष्ट्रीय परिस्थिति में भारी बदलाव आ गया था और वैश्विक मामलों में सोवियत संघ की भूमिका प्रमुख हो गई थी। इसी वजह से अँग्रेज़ी शासन से भारत की मुक्ति को भी गति मिली।
Читать дальше...