उत्तरी ध्रुव प्रदेश से जुड़े अपने मतभेद कैसे सुलझाएँगे रूस और पश्चिमी देश
पिछले दौर में रूस और पश्चिमी देशों के बीच आपसी सहमति बहुत मुश्किल से कभी-कभी ही बन पाती है। रूस, अमरीका और यूरोपीय देशों की सरकारों का रवैया सीरियाई गृहयुद्ध के सिलसिले में एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। ये देश पूर्वी उक्रईना में चल रहे संकट पर भी अलग-अलग नज़रिया रखते हैं और एक-दूसरे पर अक्सर घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हैं। लेकिन इसके विपरीत उत्तरी ध्रुव प्रदेश के सिलसिले में उनकी आपसी बयानबाज़ी बहुत शान्त और निश्चिन्त क़िस्म की है।
Читать дальше...