मास्को में बनेगा यूरोप का सबसे बड़ा चर्खी झूला
मस्क्वा (मास्को) स्थित राष्ट्रीय प्रगति प्रदर्शनी ‘वेदेनख़ा’ में आकाश को छूने वाला एक नया चर्खी झूला बनाया जाएगा, जिसपर हर साल कम से कम 15 लाख लोग झूला झूला करेंगे। ‘रिगीओनी’ नामक कम्पनी समूह के प्रबन्ध निदेशक अमिरान मुत्सोएफ़ ने रूस के सोची नगर में आयोजित आर्थिक सम्मेलन में रूस-भारत संवाद को यह जानकारी दी। ‘रिगीओनी’ इस परियोजना में अकेली निवेशक कम्पनी है। 140 मीटर ऊँचा यह चर्खी झूला यूरोप का सबसे ऊँचा झूला होगा। अभी तक लन्दन में बने 135 मीटर ऊँचे ‘लंडन आई' को यूरोप का सबसे ऊँचा झूला माना जाता है।
अमिरान मुत्सोएफ़ के अनुसार... Читать дальше...