पुरुषों के पेशे चुनने वाली रूसी महिलाएँ
गलीना स्लिसरियोवा, विस्फोट विशेषज्ञ, रूसी आपदा विभाग, आयु 57 वर्ष
गलीना स्लिसरियोवा — रूस की एकमात्र महिला विस्फोट विशेषज्ञ हैं, जो रूस के कलूगा प्रदेश के ओबनिन्स्क आपदा केन्द्र में काम करती हैं।
गलीना ने बताया — मैंने यह पेशा नहीं चुना बल्कि इस पेशे ने ही मुझे चुन लिया। अपने लड़कपन में मुझे जंगल में जाकर खोजबीन करना बहुत पसन्द था। अक्सर ऐसा होता था कि मैं बारुदी सुरंगों या पुराने बमों को वहाँ पड़े हुए देखती थी, जो दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जंगल में छूट गए थे। इस तरह जंगल में घूमने... Читать дальше...